भारतीय रेल को नयी तकनीक से जुड़ने के मिलेंगे अवसर:अजय कुमार राणाा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेल्जियम प्रतिनिधि मंडल ने आरडीएसओ का किया दौरा

लखनऊ अमृत विचार । अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन आरडीएसओ का गुरुवार को बेल्जियम के प्रतिनिधि मंडल ने दौरा किया। प्रतिनिधि मंडल में सैमुएल बुचे, बिजनेस डेवेलपर,एजीसी ग्लास, सिल्वैन बर्टाको, रीजनल डायरेक्टर,सी.ई.टी. पॉवर सहितबेल्जियम समेत 6 कंपनियों के सदस्य सम्मिलित हुए । इस दौरे का उद्देश्य भारतीय रेल से जुड़ना और अपने उत्पादों को प्रदर्शित करना था ।
इस अवसर पर आरडीएसओ डीजी ने अजय कुमार राणा ने आरडीएसओ की हाल की उपलब्धियों और वर्तमान में चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी । साथ ही भारतीय रेलवे की खरीद प्रक्रिया का उल्लेख भी किया गया । इस प्रस्तुति के दौरान प्रतिनिधि मंडल और आरडीएसओ के उच्च अधिकारियों के बीच कई महत्वपूर्ण चर्चाएं की गयीं। आरडीएसओ के डीजी ने कहा कि इस प्रकार के दौरों से भारतीय रेल को नयी तकनीक से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर आर. के. सिन्हा, महानिदेशक विशेष(वी.डी.), शरद कुमार जैन, अपर महानिदेशक, आरडीएसओ दिनेश शुक्ला, पी.ई.डी. रोलिंग स्टॉक, आर. के. गुप्ता, पी.ई.डी., पी.एस. ई.एम.यू.,अमित श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक, अनुसंधान,आशीष कुमार गुप्ता, निदेशक, अनुसंधान एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे ।

संबंधित समाचार