प्रयागराज: खुल्दाबाद थाना परिसर में लगी भीषण आग, 16 गाड़ियां जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना परिसर में खड़ी गाड़ियों में गुरुवार देर शाम अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं से पूरा थाना परिसर भर गया। परिसर में बनी पुलिस कॉलोनी में रहने वालों में हड़कंप मच गया। आग ने थाने में खड़ी 16 लावारिस वाहनों को चपेट में लिया। 

वहीं सूचना यपर पहुंची फायर सर्विस की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए एसीपी कोतवाली मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बहुत सारी गाड़ियों को वहां से जल्दी जल्दी हटा दिया गया। आग तेजी से फैली इस कारण 16 गाड़ियां जल गईं। इसमें कारें, बाइक, ई रिक्शा, टेंपो, थ्री व्हीलर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: अश्लील Video बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान युवक ने की सुसाइड

संबंधित समाचार