लोकसभा चुनाव 2024- नामांकन आज से, पहले नामांकन पत्र का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पांचवें चरण में होने वाले 54 फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरु होगी। CCTV कैमरे की निगरानी में होने वाले नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन स्थल पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। 11 बजे से तीन बजे तक होने वाले नामांकन के लिए पर्चा खरीद और नामांकन दाखिला दोनों साथ-साथ होगा। प्रत्याशी के साथ पांच प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी नीतिश कुमार द्वारा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में आगामी 20 मई को मतदान होगा 

 

यह भी पढ़े : एक tea bag से कर सकते है गंदे बर्तनों को साफ़, जानिए ये आसान ट्रिक !

संबंधित समाचार