सुल्तानपुर: बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार को रौदा, व्यवसायी  समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अखंडनगर/सुल्तानपुर, अमृत विचार। गुरुवार की आधी रात के बाद निमंत्रण से लौट रहे व्यवसाई की बाइक को सामने से आ रही बेकाबू DJ बनी पिकअप ने रौद दिया और पलट गई। हादसे में व्यवसायी समेत 2 लोगो की मौत हो गयी जबकि 4 अन्य रेफर किये गए है।  पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। 

अखण्डनगर थाना क्षेत्र में कादीपुर से अखंड नगर मार्ग पर गिधौना के पास बीती रात एक बजे  पिकअप ने बाइक सवार को मारी ज़ोरदार टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर डीजे लगी हुई पिकअप सड़क के किनारे गड्डे में पलटी। जिससे बाइक सवार नरेंद्र प्रसाद उर्फ छोटे मिश्र निवासी अलीपुर अखंड नगर तथा DJ पर सवाल संजय कुमार निवासी थाना पवई आजमगढ़ की मौके पर हुई मौत।

मृतक के भाई राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि बीती रात लगभग 1:00 बजे मै अपने भाई के साथ दूसरी बाइक से कनकपुर, अखण्डनगर से निमन्त्रण देकर लौट रहा था, कि सामान से लहराते हुए तेज गति से कादीपुर से अखंड नगर की ओर आ रही पिकअप  सामने से मेरे भाई की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आईं एवं पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

सूचना पर एंबुलेंस 108 के द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर  लाया गया। डॉ सुधीर कुमार बरनवाल ने दो को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अखण्डनगर में पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा प्राथमिक उपचार के पश्चात अन्य 4 घायलों को जिला अस्पताल अम्बेडकर नगर रेफर किया गया है।

 

यह भी पढ़े : अगर कॉफी आपका पेट खराब कर दे तो क्या करें? चिंता न करें, जानिए इससे निपटने के आसान तरीके!

संबंधित समाचार