बहराइच: अल्ट्रासाउंड कराने गई युवती के पर्स से चोरों ने उड़ाई नगदी, पीड़िता ने पुलिस के ऑनलाइन एप पर दर्ज कराई शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर में अल्ट्रासाउंड कराने आई युवती  के पर्स से चोरों ने पांच हजार रूपये नगदी उड़ा दिया। पीड़िता द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई पर पैसों का कोई पता नहीं चल सका। मामले में पीड़िता द्वारा पुलिस के UP COP APP पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

कोतवाली देहात अंतर्गत शेखदहीर निवासी सुचिता सिंह अपनी भतीजी जनपद श्रावस्ती के परसा निवासी सोनू सिंह को लेकर शहर के जिला चिकित्सालय के सामने स्थित डॉक्टर अमित डायग्नोस्टिक सेंटर पर बृहस्पतिवार दोपहर 12:15 बजे के आसपास चिकित्सक की सलाह पर उसका अल्ट्रासाउंड कराने गई।

काउंटर पर भतीजी सोनू द्वारा अल्ट्रासाउंड की फीस भुगतान करने के दौरान ही किसी चोर ने उसके पर्स से 5000 रुपये की नगदी उड़ा दी। पीड़िता द्वारा मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई पर पैसों का पता नहीं चल सका।

वहीं अल्ट्रासाउंड के काउंटर पर बैठे युवक ने शाम को सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात कही। पीड़िता द्वारा रुपए चोरी होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस के यूपी काप ऐप पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है।

 

यह भी पढ़े : अगर कॉफी आपका पेट खराब कर दे तो क्या करें? चिंता न करें, जानिए इससे निपटने के आसान तरीके!

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज