LokSabha Election 2024: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दावा, प्रदेश में BJP जीत रही सभी 80 सीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को अयोध्या में कहा कि लोकसभा क्षेत्र के प्रथम के चुनाव और आज द्वितीय चरण के मतदान चल रहा है, सभी आठ के आठ लोकसभा लोकसभा क्षेत्र में हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। लोग अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं धूप का कोई असर नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग बड़े उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। 

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रथम व द्वितीय चरण के बाद हम सभी सीटों पर प्रचार करने के लिए गए है। उन्होंने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 की 80।सीट जीत रही है। वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम ने इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि कन्नौज में अखिलेश यादव अपने मंसूबे में सफल नहीं होंगे, वहां सपा की जमानत जब्त हो जाएगी।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting Live: दूसरे चरण में 13 राज्य की 88 सीट पर मतदान जारी, अब तक कहां कितनी हुई वोटिंग?

संबंधित समाचार