अयोध्या में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 93 नाबालिग बच्चों को ले जा रही बस को पकड़ा-इंटेलिजेंस से मिला था इनपुट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या पुलिस ने अब से कुछ देर पहले बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक बस को पकड़ा गया है। इस बस में मौलवी समेत एक समुदाय विशेष के 93 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि बस बिहार के अररिया से सहारनपुर के देवबंद के किसी मदरसे में बच्चों को ले जा रही थी।

सूचना के बाद पुलिस ने गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 स्थित देवकाली के पास से इस बस को पकड़ा है। फिलहाल इंटेलिजेंस अफसर व पुलिस अधिकारी बस के चालक-परिचालक और मौलवी से पूछताछ कर रहे हैं। सभी बच्चों को पुलिस लाइन ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें -जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ जारी, दो आतंकवादी ढेर...दो सैन्यकर्मी घायल

संबंधित समाचार