अयोध्या: झाला खरीदने आए, सौ ग्राम सोना ले उड़े चोर 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सोहावल/अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही के सत्ती चौरा पुलिस चौकी अंतर्गत एक ज्वैलरी की दुकान में शुक्रवार की दोपहर दुकान पर खरीददारी करने आए दो युवकों ने टप्पेबाजी कर लगभग 100 ग्राम सोने का सामान पार कर लिया।

ज्वेलर्स को चूना लगाने के बाद फरार हो गए। CCTV के जरिए युवकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। पीड़ित दुकानदार ईश्वर लाल वर्मा निवासी पूरे कीरथ के  मुताबिक मुताबिक सोने का कान का झाला खरीदने के लिए दो युवक आए थे।

उन्होंने अन्य सामान दिखाने के दौरान झाले का पैकेट लेकर फरार हो गए। चौकी प्रभारी गोविंद अग्रवाल ने बताया शिकायत पत्र मिला है। CCTV कैमरे की मदद से टप्पे बाज युवकों की खोजबीन कराई जा रही है। 

 

यह भी पढ़े :  Loksabha election 2024: यूपी में दोपहर 1 बजे तक 35.73 प्रतिशत हुआ मतदान, अमरोहा में पड़े 40.67 फीसदी वोट

संबंधित समाचार