अयोध्या: आपसी झगड़े में महिला ने पति और बेटी पर फेंका खौलता पानी, हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना के बेनीपुर गांव में पति से खार खाई एक पत्नी ने सोते समय खौलता पानी डाल कर मरणासन्न कर दिया। बगल में सोई बेटी के भी पैर जल गये । दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पति की हालत नाजुक बताई जाती है।
          
पिता के साथ झुलसी किशोरी महिमा उम्र लगभग 10 वर्ष पुत्री दिलीप कुमार सैनी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक पिता और मां के बीच लड़ाई झगड़ा चलता आ रहा है। इसी कारण शुक्रवार भोर में मां पूनम सैनी ने खौलता पानी मेरे सहित पिता पर डाल कर मार डालने का प्रयास किया। जिससे दोनों काफी झुलस गए। झुलसी अवस्था में इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ पूर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने दाखिल किया नामांकन पत्र

 

संबंधित समाचार