Lok Sabha Election 2024 : कार में सवार होकर वोट डालने पहुंचा दूल्हा, बोला- पहले मतदान फिर शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नौगांव सादात में दूल्हे ने निर्वाचन आयोग के आदेश का पालन करते हुए पहले मतदान किया और उसके बाद बारात लेकर दुल्हन लेने के लिए रवाना हो गया। 

शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान के दिन नौगांव सादात के गांव अलीपुर कला से बारात जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। दूल्हे को कर में सवार होना था कि तभी दूल्हे को निर्वाचन आयोग की कहावत याद आ गई...पहले मतदान फिर बाद में दूजा काम... इस कहावत का पालन करते हुए दूल्हे ने कार में सवार होकर पहले मतदान करने का निर्णय लिया और मतदान केंद्र पर पहुंच अपने मत का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद दूल्हा दुल्हन लाने के लिए बारात लेकर रवाना हो गया।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : अमरोहा के इस गांव में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर किया मतदान का बहिष्कार, जानिए पूरा मामला 

 

संबंधित समाचार