अमरोहा : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने किया मतदान, कहा- अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दें 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अपने पैतृक गांव सहसपुर अलीनगर में पहुंचकर भाई हसीब और भाभी के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। मतदान सभी का अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। मतदान करने पहुंचे मोहम्मद शमी के साथ लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने मोहम्मद शमी के साथ सेल्फी लेकर अपना उत्साह जाहिर किया।

मोहम्मद शमी ने मतदान के बाद कहा कि वोट डालना सभी का अधिकार है। आप अपनी सरकार चुन सकते हैं। अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दें। उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि वह मंच से मेरा नाम लेकर प्रशंसा करते हैं। किन मुद्दों को लेकर वोट होना चाहिए, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अमरोहा के लिए विकास, स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज यही सब कुछ मुद्दे हैं।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : कार में सवार होकर वोट डालने पहुंचा दूल्हा, बोला- पहले मतदान फिर शादी

 

संबंधित समाचार