Kanpur Weather News: मौसम में तपिश, तेज हवाओं से लू का एहसास, स्कूलों का भी बदला समय...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में लू से लोग परेशान हो रहे है

कानपुर, अमृत विचार। शहर में गर्मी अपना विकराल रूप दिखाती जा रही है। शहर का अधिकतम पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में तपिश बढ़ने और तेज हवाओं से लू का एहसास हुआ। सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक ने जल्द ही न्यूनतम तापमान में भी बढोतरी होने की आशंका जताई है। 

करीब 15 दिन से शहर तेज गर्मी की चपेट में है। सुबह 9 बजते ही तेज धूप होने लगी है। दोपहर तक हालात और खराब हो जाते हैं। तेज धूप और तपिश की वजह से सड़कों पर आवाजाही कम हो जाती है और बाजारों में सन्नाटा होने लगता है। दोपहर में तेज हवा चलने से लू के थपेड़े लगते हैं। शाम को भी राहत कम मिल रही है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों ने न्यूनतम पारा 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि मौसम के मिजाज को देखते हुए जल्द ही न्यूनतम पारे में भी उछाल की आशंका प्रबल है। उन्होंने बताया कि बुधवार तक हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है। हवाओं की गति सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। इससे तपिश और अधिक बढ़ सकती है। एक-दो दिन में तेज लू चलने की आशंका है। 25 से 28 अप्रैल तक हीट वेव की आशंका जताई गई है। लोग बाहर निकलने से पहले खूब पीने पिएं और सिर पर शरीर को ढके रखें।

स्कूलों का समय बदला

गर्मी बढ़ने पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर संचालित स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब यह स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होंगे। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Loot: बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक करने निकली महिला की लूटी चेन...वारदात CCTV में कैद

 

संबंधित समाचार