प्रतापगढ़: गर्मी और लू के चलते परिषदीय स्कूलों और मदरसों का बदला समय, जानिए नई टाइमिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूलों व मदरसों का समय बदल दिया गया है। सौमवार से सुबह साढ़े सात से दिन में एक बजे तक स्कूल चलेंगे। यह नौनिहालों के लिए ये राहत की खबर है। लगातार तापमान बढ़ रहा है और इसके साथ ही लू से हाल-बेहाल था। बच्चों के लिए ये काफी परेशानी भरा रहा। इस गर्मी में बच्चे बीमार भी हो रहे थे। इन सबको देखते हुए अब बदलाव किया गया है। 

बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कक्षा एक से कक्षा आठ तक के परिषदीय स्कूलों व मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब परिषदीय विद्यालय 29 अप्रैल से सुबह 7 : 30 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक खुलेंगे। अभी तक यह सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक खुल रहे थे। 

वहीं, दूसरी ओर मदरसों के समय में भी परिवर्तन कर दिया गया है। अब यह सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की रजिस्ट्रार डा. प्रियंका अवस्थी की ओर से इसके निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें:-Video: सास को दिल दे बैठी बहू, शारीरक संबंध बनाने को करती है मजबूर, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

संबंधित समाचार