Kanpur: घर से तीन सौ मीटर दूर स्थित क्वार्टर से मिला किशोर का शव; फांसी लगाकर की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। अरमापुर में 17 वर्षीय किशोर ने घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर खाली पड़े क्वार्टर में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह क्षेत्रीय लोगों ने खिड़की से शव देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अरमापुर थाना क्षेत्र के न्यू टाइप वन कालोनी निवासी जयशंकर प्रजापति स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री में कार्यरत हैं। उनके साथ पत्नी रेनू, बेटा अभिषेक व बेटी संध्या रहते थे। शुक्रवार रात उनका 17 वर्षीय बेटा अभिषेक घर नहीं आया। सुबह पुलिस से उन्हें अभिषेक के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

जानकारी पाकर वे परिजनों समेत तीन सौ मीटर दूर स्थित खाली पड़े जी वन टी क्वार्टर पहुंचे जहां उन्होंने बेटे अभिषेक के शव को गमछे के सहारे कमरे की खिड़की से लगे फंदे में झूलते देखा। पुलिस ने शव को उतरवाकर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अरमापुर थाना प्रभारी राममूरत पटेल ने बताया कि घटना की सूचना सुरक्षा गार्ड के माध्यम से मिली थी। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में जांच करके कार्रवाई करेंगे। 

यह भी पढ़ें- Auraiya: अखिलेश बोले- 'भाजपा शासन में बढ़ा पुलिस का अन्याय...युवा व नौजवान भटक रहे नौकरी के लिए'

संबंधित समाचार