राजस्थान में फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं अरशद वारसी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवड में अपने कॉमिक अभिनय के लिए मशहूर अरशद वारसी जल्द ही राजस्थान में फिल्म जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। वर्ष 2013 में सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद वर्ष 2017 में जॉली एलएलबी की सीक्वल प्रदर्शित हुयी, जिसमें अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका थी। लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी के फैंस को इसके तीसरे पार्ट का इंतजार है।

https://www.instagram.com/p/C5gBH0nLWKx/

कहा जा रहा है कि जॉली एलएलबी 3 में अक्षय और अरशद एक साथ दिखेंगे। कहा जा रहा है कि अरशद जल्द ही जॉली एलएलबी 3 शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अरशद वारसी जल्द ही राजस्थान में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। शूटिंग लोकेशन पर प्री-प्रोडक्शन काम पहले ही शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि 2024 में फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी और 2025 में फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे सकती है।

ये भी पढ़ें : अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार, महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई

 

संबंधित समाचार