आज लखनऊ पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, कल करेंगे नामांकन-सभी तैयारियां पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ से सांसद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का रविवार रात्रि 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन होगा। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।

अगले दिन 29 अप्रैल सोमवार को प्रातः 10 बजे प्रदेश मुख्यालय हजरतगंज पहुंचेंगे और वहां से शुरू होने वाले नामांकन जुलूस में सम्मिलित होंगे। लगभग 12 बजे डीएम, कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन दाखिल करेंगे। अगले दिन मंगलवार 30 अप्रैल को प्रातः 10:20 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें -लोकसभा चुनाव के बीच Congress को बड़ा झटका, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष से अरविंदर का इस्तीफा

संबंधित समाचार