बरेली: कार की टक्कर से दो भाइयों की मौत, चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रहे थे दोनों

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव जिटऊआ निवासी दो भाई बहन की शादी में शामिल होने जा रहे थे, रास्ते में कार ने टक्कर मार दी, जिससे एक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

मृतक के चाचा ने इस्तकार ने बताया कि 19 वर्षीय सोहेल पुत्र अकील अहमद और 16 वर्षीय बिलाल पुत्र गुड्डू दोनों दिल्ली में सिलाई का काम करते थे। दोनो चचेरे-तहेरे भाई थे। शनिवार को परिवार में चचेरी बहन की शादी थी।

शाम को घर से बारात घर मिलक इमाम नगर गोटिया जा रहे थे, रास्ता में आटामाड़ा और धौहरा के बीच में कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे सोहेल की घटनास्थल पर मौत हो गई। बिलाल की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार