रायबरेली: परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीह/रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले के डीह थाना की रहने वाली एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्रा हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने से आहत थी। छात्रा की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं ग्रम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। 

क्षेत्र के पूरे दूंदा मजरे खुरहटी गांव निवासी सतेंद्र बहादुर की बेटी माही ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी जिसमें बीते दिनों आए रिजल्ट में वह फेल हो गई थी। जिसकी वजह से मानसिक तनाव में रहने लगी थी और शनिवार की रात अपने कमरे में लगे फंखे के हुक से फांसी लगा कर जान दे दी। रविवार को जब परिजन उठे और कमरे में देखा तो उसका शव हुक से लटक रहा था। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-'असत्यमेव पराजयते'...,अखिलेश यादव ने दिया नया नारा, कहा- हर युग में अंत में सच ही जीतता है

संबंधित समाचार