Bareilly News: आज कुर्मांचल नगर में CM पुष्कर सिंह धामी की जनसभा, उत्तराखंड प्रवासियों को करेंगे संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोमवार को कुर्मांचल नगर में अल्मा मातेर स्कूल में शाम 5 बजे जनसभा होगी। वह यहां उत्तराखंड प्रवासियों को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों के लिए रविवार को खुश लोक ऑडिटोरियम में बैठक में उत्तराखंड की कई संस्थाओं ने एकजुट होकर एक समन्वय समिति बनाने पर सहमति व्यक्त की गई। 

इस दौरान अमित पंत, मनोज पांडे, राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, गिरीश पांडे, सभासद नरेंद्र सिंह, भोपाल सिंह बिष्ट, डॉ. हरीश भट्ट, कमलेश बिष्ट, मुकुल भट्ट, विनोद जोशी, चंदन सिंह नेगी, एनडी पांडे, भवानी दत्त जोशी, मनोज कांडपाल, दिनेश पांडे, दिनेश पंत, गोपाल सिंह मेहरा, हरबंस सिंह बिष्ट, आरसी पंत, मोहन पाठक, नरेंद्र सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, हरीश पाठक, सुभाष पांडे, डीएन मठपाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: स्कूल चलो अभियान...एक महीने में 15 हजार से भी कम हुए नए प्रवेश

 

 

संबंधित समाचार