शाहजहांपुर: कर्ज से परेशान अधेड़ ने जहर खाकर दी जान, परिवार में कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद। कर्ज से तंग अधेड़ ने जहर खा लिया। जानकारी होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सुल्तानपर निवासी इरसाद (40) पुत्र तसब्बर ने रविवार शाम जहर खा लिया। पिता तसब्बर ने बताया कि मृतक ने समूह के जरिये कर्ज ले रखा था। उसकी किस्तें टूट गई थीं। किस्त वाले बहुत परेशान करते थे। इसीलिए इरशाद ने जहर खा लिया। परिवार वालों को पता चला तो वह आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

मृतक अपने पीछे पत्नी आसमा, चार बेटे फैसल, फैज, उवैस, उसैत व दो बेटी उमरा, माहरा को छोड़ गया है। बुजुर्ग माता-पिता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। कोतवाल हरिपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मंडलीय कार्यशाला में जुटे चारों जनपदों के गायत्री परिजन, प्रतिनिधियों ने साझा किए विचार  

संबंधित समाचार