हरदोई: ज़िम्मेदारों की चूक ने चौकाया- एक कार्मिक और ड्य़ूटी दो-दो!  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बघौरा मल में तैनात है शिक्षिका
CDO से की शिकायत, एक ड्य़ूटी निरस्त करने की की मांग

 

हरदोई, अमृत विचार। प्रशासनिक अमले की तरफ से चूक होना मुमकिन है,लेकिन चुनाव और वो भी लोकसभा के चुनाव में हुई चूक ज़रूर चौका सकती है। आखिर चुनाव जैसी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी संभाल रहे ज़िम्मेदार इतने लापरवाह होंगें, कि उन्हे पता तक नहीं चला और एक कार्मिक की दो-दो जगहो पर मतदान अधिकारी (प्रथम) के तौर पर ड्यूटी लग गई।

इसका पता तो तब हुआ जब CDO के पास शिकायत पहुंची, उस एक शिकायत ने ज़िम्मेदारों की तरफ उंगली उठाने का काम किया है। बताया गया है कि रूबी यादव बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बघौरा मल में इंचार्ज अध्यापिका है। रूबी यादव ने CDO से की शिकायत में कहा है कि उसकी मतदान अधिकारी (प्रथम) के लिए दो जगहों पर ड्य़ूटी लगाई गई है। एक का पार्टी नंबर 880 और दूसरे का 1743 है।

रूबी यादव ने पार्टी नबंर 1743 वाली ड्य़ूटी प्राप्त कर पार्टी नंबर 880 वाली ड्य़ूटी को निरस्त करने की मांग की है। रूबी यादव की शिकायत ने साबित कर दिया कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण काम की ज़िम्मेदारी संभाल रहे ज़िम्मेदार कितने परिपक्व है। ज़िम्मेदारों की ऐसी चूक ने हर किसी को चौका कर रख दिया। इस मामले को ले कर सोमवार को विकास भवन में काफी चक-चक मची हुई है।

 


यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव 2024: राजनाथ सिंह का ऐतिहासिक निकला नामांकन कारवां, शंखों के ध्वनि के बीच पूरा माहौल भगवामय, हजारों के भीड़ से पटी सड़के

संबंधित समाचार