अयोध्या: इंटरमीडिएट में प्रदेश में दसवां स्थान पाने वाली मेधावी को किया सम्मानित 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या,अमृत विचार। ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सरधा की इंटरमीडिएट की छात्रा सुहानी गौड़ ने बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दसवां व जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया। गोसाईगंज के सपा विधायक अभय सिंह ने सोमवार को प्रबंधक के साथ मेधावी के घर पहुंचकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट रामपुर सरधा के प्रबंधक PN सिंह, डायरेक्टर डॉ संदीप सिंह मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि सुहानी ने पूरे जनपद का गौरव प्रदेश में बढ़ाया है। आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी। प्रबंधक पीएन सिंह ने कहा कि सुहानी शुरू से ही हर विषय के प्रति गम्भीर रहती थी। मेहनत और लगन के सहारे प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया।

डायरेक्टर डॉ संदीप सिंह ने कहा कि सुहानी के आगे की पढ़ाई में कोई अवरोध न आने पाए यह हम सब की जिम्मेदारी रहेगी। इस दौरान डॉ रामकरन वर्मा, डॉ राकेश वर्मा, डॉ राजेश वर्मा, लोकनाथ त्रिपाठी, कौशलेंद्र पाल, के के सिंह, मोहम्मद अशरफ मौजूद रहे।


यह भी पढ़े :   लोकसभा चुनाव 2024: राजनाथ सिंह का ऐतिहासिक निकला नामांकन कारवां, शंखों के ध्वनि के बीच पूरा माहौल भगवामय, हजारों के भीड़ से पटी सड़के

संबंधित समाचार