Kanpur Fire: खाना बनाने के दौरान फटा सिलेंडर...मां-बेटे झुलसे, उर्सला अस्पताल में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गई

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर कस्बा में घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक हो गया। लीकेज होने से आग लग गई। आग लगतर देख महिला के बेटे ने सिलेंडर निकाल कर बाहर फेंक दिया है। जिससे सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फट जाने से मां-बेटा झुलस गए। जिन्हें सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया। जहां से उन्हें उर्सला अस्पताल रेफर किया गया है।

घाटमपुर कस्बा जवाहर नगर उत्तरी  निवासी रजनी पत्नी भोला 45 वर्ष रसोई घर में खाना बना रही थी। उसी समय सिलेंडर लीक हो गया। लीकेज होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई।

आग लगते ही महिला जोर से चिल्लाई, इस दौरान उसका बेटा पुष्पेंद्र पुत्र भोला ने सिलेंडर को उठाकर बाहर फेंक दिया। जिससे सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से मां-बेटे बुरी तरीके से झुलस गए। जिन्हें फौरन सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने कानपुर उर्सला रेफर किया है।

ये भी पढ़ें- UP: 42 साल की महिला ने इंस्टाग्राम पर लगाई ऐसी तस्वीर, 23 साल का युवक हो गया दीवाना, मिलने पहुंचा तो दोनों के बीच हुआ कुछ ऐसा...

संबंधित समाचार