अयोध्या: नीदरलैंड की राजदूत को मनमोहक लगी अयोध्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। भारत में नीदरलैंड की राजदूत मारिया लूसिया ग्रेनार्ड ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। सरयू के तट पर घूमते हुए कुछ महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली।

लखनऊ से सड़क मार्ग से नीदरलैंड की राजदूत अयोध्या पहुंचीं। सबसे पहले राममंदिर में माथा टेका। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से राजदूत का अभिनंदन किया गया। राजदूत ने मंदिर निर्माण की भव्यता को सराहा। उन्होंने सरयू तट का भी भ्रमण किया। राम की पैड़ी परिसर को भी निहारा।

यह भी पढ़ें: बहराइच: सड़क हादसों में तीन की मौत, आठ घायल

संबंधित समाचार