Bareilly News: गबन के आरोप में रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदीप छह साल के लिए निष्कासित
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने सोमवार को पुराने बस अड्डा स्थित कार्यालय पर बैठक की, जिसमें गबन के आरोप में संगठन के प्रदीप गुप्ता को छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कौशल बाबू ने बताया कि संगठन के 250 कर्मचारियों ने वर्ष 2023-2024 के लिए चंदा जमा किया था। आरोप है कि प्रदीप गुप्ता ने कर्मचारियों की ओर से जमा की गई धनराशि संगठन कोष में जमा न कर निजी काम में खर्च कर दी। इस वजह से उन्हें संगठन से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। क्षेत्रीय मंत्री केसी गुप्ता, अमित कुमार, राजकुमार, सर्वेश गंगवार, नवाब अली, शिवम, गौतम आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- Bareilly News: डॉक्टरों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा, मैराथन से स्वस्थ रहने का संदेश
