अयोध्या: अग्निपीड़ितों में बांटी राहत सामग्री, आग से 6 परिवारों की गृहस्थी हुई थी राख   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर विधानसभा अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा कलाफरपुर में लगी आग से छह परिवारों की गृहस्थी पूरी तरीके से जलकर राख हो गई। 
   
इस अग्निकांड में इन परिवारों का भारी नुकसान पहुंचा। इसकी सूचना पर प्रमुख समाजसेवी राजन पांडेय की ओर से पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान कराई गई। मौके पर पहुंचे उनके पुत्र जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय ने सभी परिवारों को दरी चद्दर नगद सहायता राशि उपलब्ध कराई। समाजसेवी ने कहा कि इन परिवारों के पास अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि की तरफ से मदद न पहुंचना बहुत दुखद है। इस दौरान क्षेत्र के राजनारायण पांडेय, प्रधान अर्जुन मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में एक चायपत्ती प्रसंस्करण इकाई में लगी भयंकर आग

संबंधित समाचार