Kanpur News: गर्मी के कारण पांडु नदी में गए नहाने...अधेड़ की डूबने से हुई मौत, युवक की तलाश में जुटे गोताखोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नहर में पांडु नदी के दौरान दो लोग डूबे

कानपुर, अमृत विचार। चौबेपुर थानाक्षेत्र के बाचीपुर गांव के सामने मंगलवार दोपहर नहर में पांडु नदी में नहाने गए दो लोग अचानक गहरे पानी मे जाने से डूब गए। आसपास मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर दौड़े लोगों ने जब तक तलाश की, जिसमें एक अधेड़ की डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांडु नदी में डूबे दूसरे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को नहर में उतारा।

प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया की नहाते समय युवक पांडु नदी में डूबे हैं। एक अधेड़ भजनलाल (45) का शव बरामद हो गया है, जबकि पांडु नदी में डूबे दूसरे युवक अंकित (18) निवासी बाचीपुर की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Road Show: कानपुरवासियों के लिए चार मई का दिन होगा बेहद खास...पीएम मोदी 4 बजे 400 पार के लिए करेंगे रोड शो, ये बड़ी हस्तियां रहेगी मौजूद

 

संबंधित समाचार