हरदोई: रजबहा में उतराता देखा गया युवक का शव, रविवार से था लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

हरदोई, अमृत विचार। सिलाई की दुकान कर रहा युवक रविवार को दुकान बंद कर घरके लिए निकला, उसी बीच रास्ते से लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही थी,उसी बीच मंगलवार की सुबह उसका शव रजबहा में उतराता हुआ देखा गया। पुलिस ने शव को  बरामद कर छानबीन शुरु कर दी है।

बताया गया है कि सुरसा थाने के टड़वा मजरा फरीदपुर निवासी 45 वर्षीय रामसागर पुत्र छोटेलाल बल्लीपुर में सिलाई की दुकान करता था। जैसा कि बताया गया है कि रविवार की शाम को रामसागर दुकान बंद कर अपने घर के लिए चल पड़ा, लेकिन देर‌ रात तक उधर नहीं पहुंचा। उसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।

उसी बीच मंगलवार की सुबह बघौली थाने के हथियाई गांव के पास से निकले रजबहा में कोई शव उतराता हुआ देख कर‌ वहां भीड़ लग गई। उसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। शव की शिनाख्त रविवार से लापता रामसागर के रूप में की गई।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रामसागर की पत्नी की करीब 10 साल ही मौत हो चुकी थी,उसके एक 12 वर्षीय पुत्री है।

यह भी पढ़े :  Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका गांधी! अब इस पर करेंगी फोकस


संबंधित समाचार