अमेठी में 13000 बहनें समूह से जुड़कर बनीं लखपति, स्मृति ईरानी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परशदेपुर/रायबरेली, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को छतोह ब्लॉक के बाबा भगवान दास की कुटी में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पूरी अमेठी में 977 करोड़ रूपया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का प्राप्त हुआ है। 

उन्होंने कहा कि छतोह ब्लॉक में 390 और अमेठी में 13000 बहनें लखपति दीदी बनी हैं। उनका लक्ष्य है कि पचास हजार बहनें समूह से जुड़कर लखपति बनें। भाजपा सरकार में सभी को मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पूछा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो क्या मुफ्त राशन मिल पाता। 

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो कोई भी फायदा नहीं मिलता। जो मिलता उसे भी कांग्रेस के लोग खा जाते। सलोन विधायक अशोक कुमार ने बताया कि गांव में कस्तूरबा विद्यालय का भी निर्माण कराया जा रहा।केंद्रीय मंत्री ने बाबा भगवान दास की कुटी में माथा भी टेका। 

सलोन विधायक अशोक कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह, भाजपा नेत्री रीता पासी, राघवेंद्र पांडेय, नरेंद्र पासी, चंद्रेश प्रताप सिंह, बब्बन यादव, अंकेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। उन्होंने डीह ब्लॉक के मझिलहा में भी लोगों को संबोधित कर भाजपा की उपलब्धियां गिनाई।

इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, राजकुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने रामनगर व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह के ग्राम बारा स्थित आवास पर भी सामाजिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:-डिंपल यादव का दावा- भाजपा अगर लोकसभा चुनाव जीती तो भारत 15 साल पीछे चला जाएगा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा