औरैया: बसपा के कद्दावर नेता रामकुमार अवस्थी ने समर्थकों सहित ओढ़ा भगवा चोला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। दिबियापुर विधानसभा के बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे कद्दावर नेता रामकुमार अवस्थी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की रीतियों और नीतियों में विश्वास जताते हुए अपने सैकड़ो समर्थको सहित भाजपा में शामिल होकर भगवा चोल ओढ़ लिया।

बेला रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में रामकुमार अवस्थी ने अपनी भाजपा के प्रति आस्था जताते हुए भाजपा की सदस्यताली।रामकुमार अवस्थी  एक बड़े राजनेता के रूप में जाने जाते हैं। ब्राह्मण मतदाताओं के अलावा अन्य वर्गों पर भी इनकी बहुत अच्छी  पकड़ है। इनके भारतीय जनता पार्टी में जाने से बसपा को औरैया जिले में गहरा झटका लगा है।

रामकुमार अवस्थी लंबे समय से बसपा में एक बड़ी नेता के रूप में जाने जाते हैं लेकिन हाल में हुए उपचुनाव निकाय चुनाव में बसपा से टिकट न मिलने के कारण मोह भंग हो गया और मंगलवार को मोदी योगी की नीतियों में आशा जताते हुए सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। जहां उनके आने से दिबियापुर विधानसभा में भाजपा को एक मजबूत बल मिलेगा। वहीं राजनीति में अभी और उठा पटक हो सकती  है। इस कार्यक्रम के अवसर पर राजेश अग्निहोत्री,नीरज दुबे, निमित्त तिवारी, सुशील कुमार दुबे, धनंजय दुबे, आदि बड़ी तादाद में समर्थक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-डिंपल यादव का दावा- भाजपा अगर लोकसभा चुनाव जीती तो भारत 15 साल पीछे चला जाएगा

संबंधित समाचार