लखनऊ: कैफे संचालक पर भगोने से हमला, मैगी बनाने से इंकार करने पर दबंगों ने की मारपीट, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बीबीडी थाना अंतर्गत सोमवार रात कैफे संचालक ने मैगी बनाने से इंकार किया तो नाराज दबंगों ने उस पर भगोने हमला कर कैफे में जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने सम्बन्धित थाने में लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मूलरूप से बाराबंकी जनपद निवासी सूर्य प्रकाश सिंह बीबीडी में राधा रानी कैफे पर काम करता है।

लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे कैफे पर अंकित दुबे अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और उससे मैगी बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़ित ने बताया कि उसने मैगी बनाने से इंकार किया, तो इस बात से नाराज अंकित दूबे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा।

विरोध पर दबंगों ने उस पर भगोने से हमला कर कैफे में जमकर तोड़फोड़ की। हंगामा बढ़ने पर हमलावर पीड़ित को धमकी देते हुए वहां से मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दबंगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:-डिंपल यादव का दावा- भाजपा अगर लोकसभा चुनाव जीती तो भारत 15 साल पीछे चला जाएगा

संबंधित समाचार