बरेली कॉलेज में पांच विद्यार्थी नकल के साथ पकड़े, सचल दल ने यूएफएम कर विश्वविद्यालय भेजी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में मंगलवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में पांच विद्यार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। एक छात्रा रुमाल पर नकल लिखकर लाई थी। कॉलेज के सचल दल ने सभी का यूएफएम कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी है।

चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि बीएड की परीक्षा में तीन विद्यार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। इसमें दो छात्रों के पास नकल की पर्चियां मिलीं। इसमें एक छात्रा सफेद रुमाल पर नकल लिखकर लाई थी। इसके अलावा बीए शिक्षा की परीक्षा में एक छात्रा और एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। छात्रा प्रवेश पत्र के पीछे नकल लिखकर लाई थी और छात्र के पास से गेसपेपर के चार पेज मिले हैं।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: गैरहाजिर दो मतदान कर्मियों पर FIR, 36 को नोटिस

 

 

संबंधित समाचार