निस्वार्थ सेवा कर रहा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल: राजेश अग्रवाल
बरेली, अमृत विचार। कैंट विधायक राजेश अग्रवाल को भाजपा में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर व्यापारियों ने खुशी जाहिर की। उनके स्वागत में स्टेशन रोड स्थित एक होटल में गुरुवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा …
बरेली, अमृत विचार। कैंट विधायक राजेश अग्रवाल को भाजपा में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर व्यापारियों ने खुशी जाहिर की। उनके स्वागत में स्टेशन रोड स्थित एक होटल में गुरुवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सही मायने में व्यापारी समाज की निस्वार्थ सेवा कर रहा है, इसलिये मैं व्यापारी समाज के लिए तम मन धन से समर्पित हूं।
व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनको किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। प्रदेश सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिलाने की बात कही। व्यापार मंडल ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में राजेश अग्रवाल प्रदेश की कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनसे मिली प्रेरणा से व्यापार मंडल के पदाधिकारी अपने व्यापारी साथियों की तन मन से सेवा कर रहे हैं। व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं व्यापार मंडल के मंडल महामंत्री पवन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की मांग पर कल्याण बोर्ड का गठन किया। हर महीने होने वाली बोर्ड की मासिक बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनका समाधान किया जाता है।
जिलाध्यक्ष दुष्यंत कोहली ने कहा व्यापार मंडल का विस्तार अब तीव्र गति से हो रहा है। इस दौरान राकेश अग्रवाल, अमरजीत सिंह, संजीव अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राम नारायण गुप्ता आदि को व्यापार मंडल में शामिल किया गया।
जिला महामंत्री भवानी दत्त जोशी, आशीष अग्रवाल, सलीम चंदा, प्रमोद अग्रवाल, राम नारायण गुप्ता, अमित अरोड़ा, नीलेश अग्रवाल, महामंत्री दुर्गेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीव साहनी, मुकुल अग्रवाल, महामंत्री राहुल लखोटिया, कोषाध्यक्ष मुकुंद, संजीव गुप्ता बबलू, अमित वर्मा, चेयरमैन सतीश अग्रवाल, मंडल प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मंडल युवा कोषाध्यक्ष अर्पित गोयल, संरक्षक छैल बिहारी, आलोक अग्रवाल,अशोक गुप्ता अरविंद अग्रवाल, अमित अरोड़ा, नवीन गुप्ता, राजेश मल्होत्रा, राजीव अरोड़ा, पवन नारंग, आनंद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राम किशन रस्तोगी आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुदेश अग्रवाल ने किया।
