Farrukhabad: आर्मी कैंट में पेड़ पर लटका मिला युवक...चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा शव, मृतका की नहीं हो सकी शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में आर्मी कैंट में पेड़ पर युवक लटका मिला

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में आर्मी कैंट सैन्य क्षेत्र में जंगल में अज्ञात युवक का शव फांसी पर झूलता मिला। कैंट की तरफ से बदबू आने पर सैन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा। सैन्य अधिकारियों और सैनिकों को पेड़ पर अर्धनग्न अवस्था में लटकता  अज्ञात युवक का शव दिखा। सैन्य अधिकारियों ने पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटकने की पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पर करनलगंज चौकी इंचार्ज नर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ पर लटक रहे अज्ञात युवक के शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल की। अज्ञात युवक के शव की  शिनाख्त नही हो सकी।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में भेज दिया।

मृतक युवक का शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। संवेदनशील आर्मी कैंट क्षेत्र में युवक की लाश मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। सैन्य क्षेत्र में परिंदा भी बिना अनुमति के पर नहीं मार सकता है, तो आखिर अज्ञात युवक कैसे पहुंच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Road Show In Kanpur: पीएम मोदी की सुरक्षा में लगेंगे 3000 पुलिसकर्मी...दिल्ली और लखनऊ से आएंगे स्नाइपर्स और कमांडो

संबंधित समाचार