हरदोई: किशोरी ने घर में फंदा लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम चिरहकांटी मजरा कमीपुर में मंगलवार की रात को घर में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजन काफी व्यथित हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरहकांटी मजरा कमीपुर निवासी अनिल मौर्य की पुत्री दिव्यांशी उम्र 14 ने मंगलवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी। घटना की सूचना पर कोतवाली कछौना की टीम व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना से परिवार के लोग बदहवास हैं। फांसी लगाये जाने का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन चुप्पी साधे हैं, लोग पारिवारिक कलह, अवसाद, गंभीर बीमारी, नशा, कर्ज आदि समस्याओं से पीड़ित होने पर अवसाद में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने की मांग- कोविशील्ड मामले की हो उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, जिम्मेदार लोगों पर चले मुकदमा
