दुबई में उन्नाव और शुक्लागंज के होम्योपैथिक डॉक्टरों का होगा सम्मान...होम्योपैथिक गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट और इममुनोलॉजिस्ट का मिलेगा अवार्ड
दुबई में उन्नाव और शुक्लागंज के होम्योपैथिक डॉक्टरों का होगा सम्मान
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव और शुक्लागंज रहने वाले होम्योपैथिक डॉक्टरों द्वारा होम्योपैथिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दुबई के बुर्ज अल अरब दुबई में बर्नट होम्योपैथिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित वर्ल्ड हेल्थ समिट सीजन टू में बेस्ट होम्योपैथिक गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट और इममुनोलॉजिस्ट अवार्ड जुलाई माह में दिया जायेगा। डॉक्टरों का नाम आने पर परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके साथ ही उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है।
नगर के गंगाघाट के सुभाष नगर निवासी मधु होम्यो केअर के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. निखिल सिंह चौहान को दुबई में सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ल्ड हेल्थ समिट सीजन टू में बेस्ट होम्योपैथिक गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट अवार्ड के लिए चुने गए है।
इसके अलावा उन्नाव के पाटन में रहने वाले होम्योपैथिक डॉक्टर मनमोहन गुप्ता को बेस्ट होम्योपैथिक इममुनोलॉजिस्ट आवार्ड दिया जायेगा। जहां देश के तमाम होम्योपैथिक डॉक्टर मौजूद रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चयन से घर, परिवार व उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
डा. निखिल ने बताया कि 7 जुलाई 2024 को दुबई के बुर्ज अल अरब दुबई में बर्नट होम्योपैथिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित वर्ल्ड हेल्थ समिट सीजन टू में उन्हें सम्मानित किया जायेगा। वहीं बता दें कि निखिल को इससे पहले उन्हें उत्तराखंड में राइजिंग स्टार अवार्ड 2023 मिल चुका है।
उससे पहले नागपुर में ऑल इंडिया होम्योपैथिक रिसर्च सबमिट 2023 में ऑल इंडिया यूथ अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा मलेशिया में केंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी की तरफ से डॉ. हरदेव प्रसाद मेमोरियल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
