Kanpur Dehat: पत्नी की हत्या कर फेंका था शव...पुलिस ने पति समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी बोला- इसलिए की वारदात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में पत्नी की हत्या कर शव फेंकने का आरोपी पति साथी समेत गिरफ्तार

कानपुर देहात, अमृत विचार। औरैया निवासी विवाहिता की हत्या कर शव प्लास्टिक की बोरी में भरकर अमराहट डेरा नहर किनारे यूकेलिप्टिस बाग में फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं शव फेंकने में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।

बता दें कि अमराहट थाना क्षेत्र के अमराहट डेरा में कैनाल पंप जाने वाले मार्ग पर पूर्व प्रधान बच्चन सिंह के यूकेलिप्टस के बाग में रविवार की सुबह प्लास्टिक की सफेद बोरी में एक महिला का शव पड़ा मिला था। वहां से निकल रहे एक युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर एएसपी राजेश पांडेय, सीओ संजय वर्मा व थाना प्रभारी ने छानबीन की थी। वहीं फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए थे।

पुलिस ने मृतका का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए लोगों से शिनाख्त की अपील की। घंटों बाद मृतका की पहचान जनपद औरैया के पढ़ीन दरवाजा निवासी पूजा बाथम (30) पुत्री कल्लू बाथम के रूप में हुई थी। मामले में मृतका की मां शाति देवी ने तहरीर देकर दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर दामाद राहुल कुमार, ससुर वीरेंद्र, देवर बादल व सास निवासी मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा थाना कोतवाली औरैया के खिलाफ पुत्री की हत्या कर शव अमराहट डेरा नहर किनारे बाग में फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

अमराहट थाना प्रभारी जीतमल ने बताया कि मुखबिर की पर बुधवार को महटौली पुल के पास व एचपी ढापा के पास से मामले में नामजद अभियुक्त राहुल कुमार व उसके साथी रोहित निवासी बनारसी दास मोहल्ला थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक अर्टिगा कार भी बरामद की गई है।

पुलिस की पूछताछ में मृतका के पति राहुल कुमार ने बताया कि उसने साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर शव चादर में लपेटकर प्लास्टिक के बोरे में भरकर अमराहट डेरा जाने वाले रास्ते पर नहर किनारे बाग में फेंका था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।

ये भी पढ़ें- इटावा में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, मासूम बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे शिक्षिका ने लगाई छलांग...दोनों की मौत

संबंधित समाचार