बदायूं: अतिरिक्त दहेज के लिए गैस जलाकर महिला को लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

बदायूं, अमृत विचार। शहर के एक निजी अस्पताल में में मंगलवार रात आग से झुलसी महिला को भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। महिला ने अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालीजनों पर आग लगाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया। 

मायका पक्ष के अनुसार ससुरालीजनों ने गैस खुली छोड़कर आग लगाकर महिला को जान से मारने की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से ससुरालीजन घर से फरार हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर की गली नंबर छह निवासी लालता प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी भारती की शादी गांव गालम पट्टी निवासी धर्मवीर पुत्र विक्रम सिंह के साथ साल 2013 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन महिला को प्रताड़ित करते जा रहे हैं। 

एक मार्च को भारती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें बताया कि उसके पति, ससुर, जेठ मारपीट करके अतिरिक्त दहेज मांगते हैं। मांग पूरी न होने पर तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। आरोप लगाया कि उस दिन महिला का पति धर्मवीर व जेठ धर्मेंद्र उसे मायके के बाहर ई-रिक्शा से धक्का मारकर ई-रिक्शा लेकर भाग गए। शिकायत करने पर महिला थाना में दोनों पक्ष में समझौत हुआ था। जो नोटरी अधिवक्ता द्वारा प्रताणित भी किया गया था। जिसकी एक प्रति थाने में दी गई थी। 

जिसके बाद 29 अप्रैल को भारती तकरीबन 80 प्रतिशत जली हुई स्थिति में मोहल्ला नेकपुर के निजी अस्पताल में भर्ती की गईं। जहां से चिकित्सक के रेफर करने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालता प्रसाद ने कहा कि अगर भारती के साथ कुछ गलत होता है तो इसके उत्तरदायी महिला का पति धर्मवीर, जेठ धर्मेंद्र, जेठानी नीलम होंगे। वहीं, जली हुई महिला ने भी ससुरालीजनों पर आरोप लगाए हैं। सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई थी। जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- डायनासोर की तरह समाप्त हो जाएगी कांग्रेस, बदायूं में बोले राजनाथ सिंह

 

 

संबंधित समाचार