Bareilly News: गृहमंत्री अमित शाह कल हार्टमैन रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हार्टमैन रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वह बरेली से लोकसभा उम्मीदवार छत्रपाल सिंह गंगवार के पक्ष में लोगों से वोट के लिए अपील करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 

इसके साथ ही वह जनता से अपील करेंगे कि छत्रपाल को वोट देकर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनवाने में अपना सहयोग करें। सभी का वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री जिस तरह से देश को लेकर चल रहे हैं देश को उनकी बहुत जरूरत है। वह सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चले हैं। एक बार और उन्हें प्रधानमंत्री बनाकर हम लोग देश के विकास में अपना योगदान दें।

ये भी पढे़ं- लोकसभा चुनाव 2024: चुनावी मैदान का अखाड़ा बना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, कॉल और मैसेज के जरिए मांगे जा रहे वोट

 

संबंधित समाचार