छत्तीसगढ़: प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में धार्मिक आयोजन में प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में बुधवार शाम को डभरा तहसील क्षेत्र के डोमनपुर गांव में रामनाम सप्ताह का आयोजन में प्रसाद खाने के बाद 100 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गयी। सभी लोगों को प्रसाद खाते ही फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी थी। प्रसाद में रसगुल्ला और पोहा का वितरण किया गया था।

जिसके बाद लोगों को प्रसाद खाते ही लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। इनमें से करीब 70 लोगों को डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करीब 25 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपोस और कुछ गम्भीर बीमार लोगों को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डभरा बीएमओ डॉक्टर माधुरी चंद्रा ने बताया भर्ती मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली : उपराज्यपाल ने डीसीडब्ल्यू में नियुक्त 223 कर्मचारियों की बर्खास्तगी की दी मंजूरी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा