Bareilly News: वीआईपी ड्यूटी में डॉक्टर, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

300 बेड अस्पताल की ओपीडी में बंद डॉक्टरों के कक्ष 

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के चलते जिले में राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं के दौरे हो रहे हैं। इस वजह से डॉक्टरों की वीआईपी ड्यूटी लगाई जा रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत तीन सौ बेड अस्पताल में आने वाले मरीजों को झेलनी पड़ रही है। गुरुवार को यहां ओपीडी के दौरान मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

दरअसल, यहां एक फिजिशियन अवकाश पर थे, जबकि ईएनटी सर्जन वीआईपी ड्यूटी पर थीं। सिर्फ दो दंत रोग विशेषज्ञ और एक अन्य वरिष्ठ डॉक्टर ने मरीजों को ओपीडी में इलाज और परामर्श दिया। अस्पताल में नेत्र रोग, दंत, फिजिशियन समेत कुल 6 डॉक्टर हैं। इनमें से ही आए दिन डॉक्टरों को वीआईपी और पोस्टमार्टम में ड्यूटी लगा दी जा रही है, जिससे ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढे़ं- बरेली: गाली-गलौज का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, दबंगों ने कीं अश्लील हरकतें...परिवार को पीटा

 

 

 

संबंधित समाचार