बरेली: गाली-गलौज का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, दबंगों ने कीं अश्लील हरकतें...परिवार को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर गाली गलौज कर रहे दबंगों का विरोध करना महिला के लिए महंगा पड़ गया। पहले तो दबंगों ने महिला से अश्लील हरकतें की, बचाव में आए परिवार को लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें, मीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक मई की शाम को करीब 8 बजे पास के रहने वाले पप्पू और नारायण दास उनके दरवाजे पर शराब के नशे में धुत होकर गंदी-गंदी गालियां देने लगे, जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों लोगों ने उसे दरवाजे पर दबोच लिया। महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। 

वहीं शोर मचाने पर उसके पति और ससुराल वाले आ गए तो दोनों लोग भाग गए। इसके बाद दोनों अपने साथियों संग लाठी-डंडे लेकर आ धमके और परिवार के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें परिवार वालों के काफी चोटें आई हैं। पीड़िता ने अपने पति संग एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: बरेली पहुंचे अमित शाह, कहा- भारत जोड़ो यात्रा का समापन 4 जून को ‘कांग्रेस ढूंढो यात्रा’ से होगा

संबंधित समाचार