Fatehpur Accident: तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही कार में जा घुसी; हादसे में बाइकसवार की मौत
फतेहपुर, अमृत विचार। गाजीपुर थाने के औगासी मार्ग पर गुरुवार देर रात क्षेत्र के परसेठा मोड़ के पास बाइक सवार एक युवक कार में जा घुसा, हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल युवक को पुलिस ने गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बांदा जनपद के जलालपुर थाना बबेरू निवासी सत्यम अवस्थी बाइक से गुरुवार रात गाजीपुर जा रहा था। परसेठा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही कार में जा घुसी। जिसमें बाइक सवार गम्भीर घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है।
