सीतापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाइक सवार एक युवक का पैर कटने से हालत गंभीर,भर्ती

मानपुर/सीतापुर, अमृत विचार। थाना इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पैर कटने से  घायल हुए युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम कैहमारा निवासी पूरन भार्गव (37) वर्ष पुत्र अमरीका अपने साथी किशोर (32) पुत्र खुशीराम के साथ बाइक पर सवार होकर लकड़ी ठेके पर काम करने के दौरान मजदूरी का पैसा लेने गये थे। बताया जाता है कि इस दौरान रास्ते मे बिसवां-सीतापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पूरन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक किशोर का एक पैर कटने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम कर लिए भेजकर हादसे में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: डिप्टी सीएम केशव मौर्य कराएंगे करण भूषण का नामांकन, रघुकुल विद्यापीठ में होगी नामांकन सभा

 

संबंधित समाचार