अयोध्या पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - बोले, रामलला सरकार व बजरंगबली का लेने आया हूं आशीर्वाद
अयोध्या, अमृत विचार। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंच रामलला सरकार के दरबार में हाजिरी लगाई और उनका आशीर्वाद लिया, साथ ही उन्होंने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में जाकर माथा टेका।
इससे पहले महर्षि बाल्मीकि एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत भी की। मनोज सिन्हा ने कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मैं नहीं आ सका था, इसलिए आज यहां राम लला सरकार और बजरंगबली का आशीर्वाद लेने आया हूं।
ये भी पढ़े : लखनऊ: CPI नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज
