बदायूं: जलशक्ति मिशन के कार्यो का होगा निरीक्षण, सुंदर नगर में गड़बड़ी सामने आने पर लिया गया निर्णय
चुनाव वाद शुरू होगा काम, लापरवाही बर्दाष्त नहीं
बदायूं, अमृत विचार। जिले में भर में जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यो में गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिलने के बाद जांच कराए जाने का निर्णण लिया गया है। यदि किसी ठेकेदार ने लापरवाही की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ब्लाक इस्लामगनर के ग्राम सुंदर नगर में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के बाद ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। ओवरहेड टैंके फाउडेंशन में ठेकेदार ने घटिया सामग्री लगाई जिससे चार दिन तक सीमेंट कच्चा रहा जो हाथ से तोड़ दिया गया। यह धांधली देख ग्रामीणों ने ठेकेदार को घेर लिया लेकिन ठेकेदार भाग गया।
ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत एसडीएम से की और इस धांधली को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने मतदान का वहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल निगम ने सभी कार्योकी जांच कराने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें- बदायूं: अखिलेश की जनसभा में टूटा दूसरा मंच, 15 घायल
