रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने किया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्हेंने कहा कि रायबरेली वालों को धोखा देने के लिए राहुल गांधी आए हैं। जीतने के बाद वह फिर वायनाड चले जाएंगे। इस बार ऐसा नहीं होगा। 

उन्होंने इस दौरान गांधी परिवार पर कई तीखे प्रहार किया। राहुल गांधी की तरह मैं रायबरेली की जनता को छोड़ नहीं जाऊंगा। मैं यहीं पर आप सबके बीच रहूंगा। इस दौरान उन्होंने जनता से जीत का आशीर्वाद भी मांगा। नामांकन से पहले उन्होंने हर वर्ग को साधने की पूरी कोशिश की। मंच पर सभी को बराबर सम्मान दिया।  

यह भी पढ़ें:-Video: रायबरेली वालों को धोखा देने आए हैं राहुल गांधी, नामांकन से पहले बोले भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह

संबंधित समाचार