अमेठी में जनता से प्रियंका गांधी ने किया संवाद, बोलीं-मेरा विश्वास आप हमारे साथ   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी/लखनऊ, अमृत विचार। अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने अपना नामांकन कर दिया है। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने जनता से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि किशोरी लाल शर्मा जी अमेठी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। किशोरी जी अमेठी की गांव-गलियों और कार्यकर्ताओं को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। वे यहां की समस्याओं को भी भली-भांति समझते हैं। किशोरी जी पिछले 40 साल से आपकी सेवा कर रहे हैं। इसलिए मेरा विश्वास है कि आप सभी हमारे साथ मिलकर किशोरी जी को जीत दिलाएंगे। 

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं।  हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे, अब  मौका आ गया है कि हम सब इस पूरे देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति वापस चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से किया नामांकन, सोनिया गांधी समेत कई नेता रहे मौजूद-देखें Video

संबंधित समाचार