Video: 25 करोड़ दे दो, करवा देंगे कब्जा, कौशाम्बी प्रत्याशी का वीडियो हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

प्रयागराज, अमृत विचार। कौशांबी के भाजपा सांसद प्रत्याशी विनोद सोनकर का एक फिर वायरल वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में विनोद सोनकर किसी जमीन को कब्जा कराने के लिए खुली जुबान से 25 करोड़ की मांग कर रहे है।

बताया जा रहा है कि जिस जमीन पट कब्जा कराने के लिए पैसे मांगा जा रहा है। वह जमीन झूंसी में है। कौशांबी के भाजपा सांसद प्रत्याशी विनोद सोनकर अपने वायरल वीडियो को लेकर लगातार चर्चा में बने है।

 

इनका यह कोई पहला वीडियो वायरल नही है। इससे पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके है। अभी कुछ दिनों पहले इन्होने भरे मंच से जातीय टिप्पणी की थी।  वीडियो वायरल मे कुछ लोगो को सांसद गाली दे रहे थे।

वही एक और वीडियो वायरल हुआ है, जहां विनोद सोनकर ने झूंसी में किसी जमीन को कब्जा कराने के लिए किसी से 25 करोड़ की मांग किया है। वीडियो में कहा है कि 50 करोड़ की चार बीघा जमीन है। इस जमीन पर कब्जा करने के लिए 25 करोड़ मांगा गया है। वायरल वीडियो चुनावी बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े :  अयोध्या: नौ लाख की लागत से बना सुलभ शौचालय दो साल से बंद, अंदर सब कुछ टूटा फूटा, बाहर झाड़ियां फैली

संबंधित समाचार