अयोध्या: नौ लाख की लागत से बना सुलभ शौचालय दो साल से बंद, अंदर सब कुछ टूटा फूटा, बाहर झाड़ियां फैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन/अयोध्या, अमृत विचार। विकास खंड तारुन पर बना सामुदायिक शौचालय का हाल बेहाल हैं।करीब दो वर्ष पहले नौ लाख की लागत से बना शौचालय लोगों के लिए बेकार साबित हो रहा है। यह शौचालय केन्द्रीय वित्त /राज्य वित्त आयोग योजना अन्तर्गत बनाया गया था। जिसका लोकार्पण पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने किया था। 

इस समय अंदर का नजारा देखने पर आप भौचक रह जाएंगे। शौचालय में लगी टाइल्स, पाइप, अन्य उपकरण टूट कर इधर-उधर पड़े हैं। महिला पुरुष के लिए बने दोनों शौचालयों के कमरों में बाहर से बर्षो से ताला बंद है। 

बाहर उगी झाड़ियां बयां करती है कि शौचालय का उपयोग नहीं किया जाता है जबकि ब्लॉक परिसर के अंदर आंगनवाड़ी कार्यालय व सभागार में अक्सर आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक आदि हुआ करती है। खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि जल्द ही शौचालय ठीक करवा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली गेस्ट हाउस, थोड़ी देर में करेंगे नामांकन

संबंधित समाचार